वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
सपा मुखिया ने कहा कि यहां तक कि यह पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के भरोसे नहीं लड़ती बल्कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के सहारे चुनाव लड़ती है। जो पार्टी कार्यकर्ताओं के बजाए अधिकारियों के भरोसे चुनाव लड़ती है, उस पार्टी की हार तय है।
नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा राजनीतिक दल है जो अपने राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी स्तर तक जा सकता है।
सपा मुखिया ने कहा कि यहां तक कि यह पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के भरोसे नहीं लड़ती बल्कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के सहारे चुनाव लड़ती है। जो पार्टी कार्यकर्ताओं के बजाए अधिकारियों के भरोसे चुनाव लड़ती है, उस पार्टी की हार तय है। अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य प्रदीप कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए नोएडा के सेक्टर 40 स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में सपा मजबूत स्थिति में है। इस चुनाव में सभी सीटों पर सपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता, सपा के प्रदेश सचिव सुनील चौधरी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।